Saturday 14 June 2014

मेंचीलीन - धरती का सबसे विषैला पेड़ - इसके फल खाने से हो सकती है इन्सान कि मौत

फ्लोरिडा, कैरेबियन सागर के आस-पास  और बाहमास  मेंचिलीन का पेड़ पाया जाता है।  खासियत यह है कि इसे दुनिया के सबसे ज़हरीले वृक्ष के रूप में गिनीज़ ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किया गया है। लोगो को इस पेड़ से दूर रखने के लिए इस पेड़ पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाते है।  इसका वैज्ञानिक नाम Hippomane manicinella है। इसको मेंचीनील (Manchineel) नाम इसके सेब जैसे छोटे फलो के कारण मिला है। माना जाता है कि क्रिस्टोफर कोलंबस ने मैंचीनील के सेब जैसे फल को "मौत का छोटा सेब" का नाम दिया था।  यह पेड़ करीब 50 फीट तक ऊंचा होता है। यह चमकदार दिखाई देता है। इसकी पत्तियां अंडाकार होती हैं।


Warning on Manchineel Tree

Warning on Manchineel Tree
इसके फल खाने से हो सकती है मौत :-
इस पेड़ का सबसे विषैला भाग इसके फल होते है। यदि इसके फल के रस कि एक बूंद भी त्वचा पर गिर जाए तो तव्चा वहाँ से फट जाती है और बहुत जलन होती है। इसके फलों को जलाने से निकलने वाले धूंए से इंसान अँधा हो सकता है और यदि कोई एक पूरा फल खा ले तो उसकी मौत हो सकती है। इतना ही नहीं यदि आप बरसात में इस पेड़ कि निचे खड़े हो जाए तो आपके पुरे शारीर में खुजली और जलन हो जाएंगी और यदि गलती से आपने अपनी गाडी इसके नीचे पार्क कर दी उस गाडी का पेंट खराब हो जायेंगा। 

Manchineel Fruit
वैज्ञानिक निकोला एच स्ट्रिकलैंड ने चखा है इसका स्वाद : -

एक रेडियोलॉजिस्ट निकोला एच स्ट्रिकलैंड ने ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित लेख में मैंचीनील के बारे में बताया है। उन्होंने इसके फल का स्वाद भी चखा था। स्ट्रिकलैंड ने बताया है कि टोबैगो के कैरेबियन द्वीप के बीच पर उन्हें एक गोलाकार फल पड़ा मिला था। यह एक काफी लंबे पेड़ से गिरा था। इसमें सिल्वर कलर की तिरछी लाइनें थीं। उन्होंने इसे उठाया और जरा सा खाया। उनके दोस्तों ने भी इसे थोड़ा खाया। बसकुछ पलों के बाद मुंह में विचित्र ढंग का स्वाद महसूस हुआ और भारी जलन होने लगी। काटने वाली संवेदना हो रही थी और गला बुरी तरह अकडऩे लगा। दो घंटे तक उनकी स्थिति अधिक खराब रही। 8 घंटे बाद सूजन कम हुई। गले में सूजन के कारण वह दूध के अलावा कुछ भी नहीं ले पा रहे थे।


Manchineel Tree
इससे जुडी है एक किवदंती : -
स्पेन ने 16वीं शताब्दी में मैक्सिको और पेरू के इलाके जीत लिए थे। विश्व के सबसे जहरीले पेड़ मैंचीनील के बारे में यह किवदंती प्रचलित है। स्पेन का जुआन पोन्स डी लियोन 1521 में फ्लोरिडा आया और दावा किया कि यहां उसने सोने के बड़े भंडार वाले इलाके की तलाश कर ली है। किंतुयहां के लोग उसे यह जमीन देने के लिए तैयार नहीं थे। इसको लेकर स्थानीय लोगों और पोन्स डी लियोन के बीच संघर्ष हुआ। इसमें उसकी मौत एक जहरीले तीर से हुई थी। कहा जाता है कि इस तीर में मैंचीनील के विषैले रस का प्रयोग किया गया था। यह तीर उसके पैर में लगा था।

Manchineel Tree at Beach

No comments:

Post a Comment