Wednesday 11 June 2014

यह जंगल नहीं एक पेड़ है

दुनिया का सबसे चोडा पेड़ 144400 वर्ग मीटर में फेला  है। कोलकाता  के पास The Acharya Jagadish Chandra Bose Botanical Garden में  लगा ये पेड़  250 साल से अधिक समय में इतना विशाल हो पाया है। दूर से देखने में ये पेड़ एक जंगल की तरह नज़र आता है। दरअसल,बरगद के पेड़ की शाखाओ से जटाए पानी की तलाश में निचे जमीन की और बढती है। वे बाद में जड़ के रूप में  पेड़ को  पानी और सहारा देने लगती है। ये सिलसिला चलता जाता है।

  Photograph by Biswarup Ganguly
एक झील जिसमे दबा है अरबो का खजाना


  19 वी शताब्दी में पेड़ का मुख्य तना photograph by  Raj Dip/ Flickr

 फ़िलहाल इस बरगद की 2800 से अधिक जटाए जड़ का रूप ले चुकी है। 19 वि शताब्दी में यहाँ आये 2 चक्रवाती तुफानो ने इसकी मूल जड़ को उखाड़ दिया था जो बाद में फंगस लगने के कारण खराब हो गई। 1925 में इस जड़ को काटकर अलग कर दिया गया पर तब तक कई दूसरी जटाए जड़ का रूप ले चुकी थी। इस कारण ये पेड़ आज भी बढता जा रहा है।


    photograph by  Mckay Savage/ Flickr

" काल अंब " एक आम का पेड़ जिसको काटने से निकलता था खून

No comments:

Post a Comment