Saturday 14 June 2014

एक शहर कि कहानी - जहा मात्र 65 रूपए में बिका आलिशान घर

यह कहानी है अमेरिका के  डेट्रायट शहर (Detroit city) के अर्श से फर्श पर पहुचने कि।  एक शहर जो कि कई दशको तक अमेरिका कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का किंग था आज दिवालिया (Bankrupt)  होने कि कगार पर है। कहते है कि वक़्त बड़ा बलवान होता है यह पलटे तो बड़े बड़े राजा भी रंक बन जाते है।  ऐसा ही वक़्त इस शहर का पलटा, आज से 3 - 4 साल पहले छायी आर्थिक मंदी ने इस शहर कि इंडस्ट्री कि ऐसी कमर तोड़ी कि यह शहर फिर कभी खड़ा नहीं हो पाया। हालात इस कदर बिगड़े कि यहाँ के अधिकांश ऑटोमोबाइल कारखाने बंद हो गए और जो कुछ एक चालू है उनमे उत्पादन केवल नाम मात्र का रह गया है। इसका सबसे बुरा असर यहाँ के रियल एस्टेट के कारोबार पर पड़ा है।  जो मकान लोगों ने पहले लाखो - करोडो रूपए में ख़रीदे थे, वो अब हज़ारों रूपए में बिक रहे है। हद तो तब हो गयी जब घरो कि गिरती कीमतो से परेशान एक शख्स ने अपना घर ebay (On line Shopping Portal) पर मात्र 1 डॉलर (65 रूपए ) में बेच दिया। अब आप  ये मत समझिएगा कि मकान सस्ता है तो बहुत छोटा और कम एरिया का होगा। दरअसलये मकान 3484 वर्ग फीट में बना है। इतने ही एरिया में बना मकान अगर आप दिल्ली के पॉश इलाकों में लेने जाएंगे तो अकेले जमीन के लिए ही कई करोड़ रुपए चुकाने पड़ जाएंगे। खैरयहां 65 रुपए के साथ-साथ चंद हजार रुपए में भी पूरा का पूरा मकान मिल जाता है। 
आईय अब हम आपको डेट्रायट शहर के सबसे सस्ते 10 घरो के बारे में बताते है।
सेंट क्लेयर एसटी (Saint Clear St) :-
अमेरिका के डेट्रायट में बने इस मकान की कीमत करीब 65 रुपए है। कुल 3484 वर्गफीट में बने इस घर में 2248 वर्गफीट का बिल्ड-अप एरिया है। इकोनॉमिक क्राइसेस के चलते इस मकान को 1 डॉलर में बेच दिया गया था।


13545 फ्लेमिंग एसटी (13545 Fleming St) :-
करीब 4550 रुपए की कीमत वाला ये मकान ड्रेटाइट का दूसरा सबसे सस्ता घर है। 3049 वर्ग फीट एरिया वाले इस मकान का फ्लोर एरिया 832 वर्ग फीट में बना है। इकोनॉमिक क्राइसेस से पहले तक तो इस घर की कीमत 32555 डॉलर थी लेकिनआज ये घर 70 डॉलर में बिक चुका है।


9384 पेटोसकी एवेन्यु (9384 Petoski Avenue) :-
ड्रेटाइट के इस तीसरे सबसे सस्ते मकान की वर्तमान कीमत मात्र 6500 रुपए है। हालांकिइसे अगस्त के शुरुआत में 8450 रुपए में बेचा गया था लेकिनफिलहाल इसकी कीमत घट गई है। 3 बेडरूम1 बाथरूम और बाथ फ्लोर वाले इस मकान का कुल एरिया 3049 वर्ग फीट है। वहींफ्लोर एरिया 974 वर्गफीट का है।


14678 मैप्लरीज एसटी (14678 Meplriz St) 
अमेरिका के ड्रेटाइट में बने इस घर की कीमत आज सिर्फ 6500 रुपए ही रह गई है। 5662 वर्गफीट एरिया वाले इस मकान का बिल्डअप एरिया 672 वर्गफीट का है। इस घर में 2 बेडरूम1 बाथरूम और बाथिंग एरिया बना है।


4399 पार्किसन एसटी (4399 Parkisan St) :-
डेट्राइट के इस 5वेंसबसे सस्ते घर की कीमत भी केवल 6500 रुपए ही है। 2613 वर्गफीट एरिया वाले इस मकान में बिल्ड-अप एरिया 1560 वर्गफीट है। 5 कमरों और 2 बाथरूम वाले इस घर की वैसे तो कीमत 41073 डॉलर थी लेकिनरिसेसन में इसे केवल 100 डॉलर में बेच दिया गया था।


3047 पार्कर एसटी (3047 Parker St) :-
6534 वर्गफीट के इस घर की कीमत 10 हजार रुपए से भी कम है। 2 बेडरूम और  1 बाथरूम वाले इस घर की असल कीमत9750 रुपए है। वहींइकोनॉमिक क्राइसेस से पहले ये मकान करीब 36 हजार डॉलर का था।


11098 चेलसी एसटी (11098 Chelsi St) :-
वैसे तो इस मकान के मालिक ने इसे बेचने के लिए 325 डॉलर की कीमत तय की थी लेकिनकोई खरीदार न मिलने के चलते इसे केवल 9750 रुपए में ही बेच दिया गया था। 2 बेडरूम और 1 बाथरूम वाले इस घर का कुल एरिया 4356 वर्गफीट है


12115 वूडमॉन्ट एवेन्यु (12115 Woodmant Avenue) :-
डेट्राइट में बना ये घर 8वां सबसे सस्ता घर है। 4356 वर्गफीट एरिया पर बना ये मकान करीब 13 हजार रुपए का है। इसमें 3 बेडरूम और 1 बाथरूम बना हुआ है।


 3049 डब्ल्यू ग्रांड एसटी (3049 W Grand St)
मंदी से पहले इस मकान की कीमत करीब 34 हजार डॉलर थी लेकिनआज ये घर 13 हजार रुपए में बिक चुका है। आपको बताते चलें कि इस मकान को बेचने के लिए पहले करीब 20 हजार रुपए कीमत तय की गई थी लेकिनखरीदार न मिलने पर औने-पौने दाम पर बेच दिया गया। 4356 वर्गमीटर में बनकर तैयार हुए इस घर में 3 बेडरूम और 1 बाथरूम बना है।


8037 स्टॉकटन एसटी (8037 Stockton St)
डेट्रायट का 10वां सबसे सस्ता घर स्टॉकटन 3484 वर्गफीट में बना है। इसकी कीमत भी 13 हजार रुपए ही है। 864 वर्गफीट बिल्ड एरिया वाले इस घर में 3 बेडरूम और 1 बाथरूम बना है।

No comments:

Post a Comment