Saturday 14 June 2014

फडिऊथ - एक अनोखा द्वीप (आइलैंड) - जो बना है करोड़ों सीपियों से

सीपियाँ देखने में बहुत ही सुन्दर लगती है।  आप सभी ने कही न कही सीपियों से बने सजावटी आइटम जरूर देखे होंगे।  सीपियाँ वास्तव में एक समुद्री जीव का खोल होती है जो कि उनके मरने के पश्चात लहरों द्वारा समुद्र के किनारे पर इकठ्ठी कर दी जाती है। कई जगह इनके मीट के लिए इनको समुद्र से पकड़ा जाता है और मीट निकालकर खोल को फेक दिया जाता है। 


सीपियों का द्वीप 
ऐसी हि एक जगह है फडिऊथ आइलैंड जो कि पश्चिम अफ्रीका में सेनेगल कोस्ट के पास हैं। इसे लोग प्यार से शैल आइलैंड (Shell island)* भी कहते है क्योकि  इस आइलैंड पर करोड़ों  कि संख्या में सीपियां इकठ्ठी हो चुकी है हालात यह है कि आप यहाँ पर जहाँ भी नज़र दौड़ाएंगे आपको सीपियां ही सीपियां नज़र आएँगी। यहाँ पर रास्ते सीपियों से बने है, मकानों कि दीवारों में सीपियां लगी है यहाँ तक कि कब्र भी सीपियों से बनी हुई है।


सीपियों से बनी दीवारें 

सीपियों से बनी दीवारे और रास्तें 
फडिऊथ आइलैंड तट के काफी पास है और इसे तट वाले हिस्से, जिसे कि जोल कहते है, से लकड़ी के ब्रिज द्वारा जोड़ा गया है। 

फडिऊत को जोल से जोड़ने वाला लकड़ी का पूल 
फडिऊथ के रहवासी मोल्यूक्स का व्यापार करते हैं। सीपियों से मीट बाहर निकालकर खाली सीपियां फेंक दी जाती है । यहाँ पर इतनी सीपियों को जमा होने में सैकड़ों साल लगे है। इस आइलैंड पर मुस्लिम और ईसाई समुदाय रहते है। इनके कब्रिस्तान भी सीपियों से अटे पड़े है। 

ईसाई समुदाय का कब्रिस्तान 

मुस्लिम समुदाय का कब्रिस्तान 
 वैसे शैल आइलैंड अधिकृत रूप से एक दूसरे आइलैंड का नाम है जहा कि शैल कि सबसे अधिक प्रजातिया पायी जाती है। 

No comments:

Post a Comment