Thursday 5 June 2014

सांपो से जुड़े 20 फैक्ट्स

सांप इस धरती पर उपस्थित उन चुनिंदा जीवो मे शामिल है जिनका कि यहा डायनोसार के युग से अस्तित्व है। इतने लम्बे समय में हम सांपो के बारे मे बहुत सी बाते जान चुके है।  लेकिन फिर भी सांपो कि दुनिया आज भी हमे रहस्यमयी नजर आती है।  आज हम आपको सांपो से जुड़े कुछ तथ्य विस्तारपूर्वक बताएंगे।

सांपो से जुड़े कुछ तथ्य (Some Facts About Snakes) :
1.सांप एक Venomous प्राणी है न की Poisonous . हालांकि Venomous और Poisonous दोनों का ही मतलब विषैला या ज़हरीला होता है लेकिन फिर भी इनमें एक  मुलभुत फर्क (बेसिक डिफरेंस) होता है।  Venomous का प्रयोग हम उन प्राणियों के लिये करते है जो काटकर किसी के शरीर मे जहर छोड़ते है जैसे कि सांप, जबकि Poisonous का प्रयोग उन प्राणियों के लिये करते है जिनकी या तो त्वचा (स्किन) में ज़हर होता है जैसे की छिपकली (लिजार्ड) या फिर जिनके पुरे शरीर के अन्दर जहर होता है जैसे कि कुछ तरह के मेंढक (फ्रॉग) और मछलियाँ (फिश) . इनके काटने से हमे कोइ नुकसान नहि होता है पर यदि हम इनको खा जाये तो हमारी मौत निश्चित है।


Venomous Snake and Poisonous Frog
The blue dart frog (Dendrobates azureus) is a poisonous animal while the Indian cobra (Naja naja) is a venomous animal.     Image Credit


2. दुनिया में सांपों कि 2500 से अधिक प्रजातियां पाई जाति है, इनमे से लगभग 20 % प्रजातिया ज़हरीली होती है।
3. दुनिया के दो छोटे देश न्यूजीलैण्ड, आइसलैंड तथा अंटार्टिका मे स्नेक नहि पाये जाते है।
4. भारत में सांपों कि करीब 300 किस्मे पाई जाती है, जिनमे से 50 विषैली होती है।
5. भारत में हर साल लगभग 2.50 लाख लोग सांप के काटने (सर्प दंश) का शिकार होते है जिनमे से करीब 50000 लोगो की मौत हो जाती है।

6.कोई भी सांप बिना छेड़े कभी नहि काटता है, काटने कि अधिकतर घटनाये गलती से उन पर पैर पड जाने के कारण होती है।
7. सबसे लम्बा सांप पाइथन रेटिकुलटेस ( Python Reticulatus) होता है जो कि 28 फ़ीट तक लंबा हो सकता है।

Python Reticulatus
Python reticulatus    Image Credit 
8.  सांपो के पलके नही होती है।
9. सांप खाने को चबा नही सकते इसलीये वो उसे निगलते है।
10. सांप के जबड़े लचीले (फ्लेक्सिबल) होते है, इसलिए वो अपने सिर से बहुत बड़े शिकार को भी आरम से निगल लेते है।
11 . सांप के कान त्वचा के अन्दर होते है।
12. सांप अपनी जीभ से सूंघकर अपने शिकार का पता लगाता है।
13. पानी में रहने वाले सांप अपनी स्किन से भी कुछ मात्रा मे सांस ले सकते है, जिससे कि वो शिकार कि तलाश मे पानी मे देर तक रह सकते है।
14.  दक्षिणी अफ्रीका मे पाए जाने वाले हॉर्नड वाईपर (Horned Viper) के सर पे दो सिंग होते है।
सिंग वाला वाईपर स्नेक
Horned Viper
Horned Viper   
15. सांपो का इस धरती पर अस्तित्व 130 मिलियन सालो से है यानि कि डायनोसार के समय से।
16. कनाडा के मनिटोबा प्रान्त मे हर  साल 30000 गार्टर स्नेक, शीत निद्रा के बाद, मैटिंग (सम्भोग) के लिए इकठ्ठा  होते है। यह इस धरती पर होने वाली सबसे बड़ी Sex Orgy (सामूहिक सेक्स किर्या) है।  For more detail click here


Garter Snake Orgy - Mass gathering of Garter snakes
Mass gathering of Garter snakes
17. सांप साल मे एक - दो बार अपनी त्वचा (स्किन) बदलते है।  इस क्रिया को केंचुली उतारना कहते है। यह पूरी प्रक्रिया कई दिनो मे पूरी होती है।  


Snake Skin
Snake Skin   Image Credit 
18. सांपो से जुड़ा एक और महत्व्पूर्ण तथ्य यह हि की साँपों कि 70 % प्रजातियां ही अंडे देती है बाकि की 30 % प्रजातियां बच्चे पैदा करती है। 
19. ब्राजील में स्थित स्नेक आइलैंड, सांपो की सबसे घनी आबादी वाली जगह है।  यहां पर हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते है यानि कि आपके सिंगल बेड जितनी जगह में दस साँप और डबल बेड जितनी जगह में बीस सांप, वो भी ज़हरीले गोल्डन विट वाईपर। For more detail click here 
20. अफ्रीका में पाए जाने वाला ब्लैक माम्बा स्नेक (Black Mamba) साक्षात यमराज है क्योकि इसके द्वारा काटे गये लोगो में से 95 % लोगो की मौत हो जाती है।  
Other Interesting Post :
दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक सेक्स आयोजन (सेक्स ओर्जी)
सत्य घटना - सांप ने काटा, डाकटरों ने मृत घोषित किया, घरवालों ने गंगा में बहाया, 14 साल बाद जिन्दा लौट आया युवक
एक बकरा जो देता है दूध !
दुनिया के 100 अजब-गजब कानून - पढ़ के आप रह जायेंगे हैरान
दुनिया के विभिन्न देशों के 10 अजीबो गरीब ड्राइविंग रूल्स 
सच्ची घटना - सूरत में आधी रात को एक वीरान इमारत मे दिखा भूत
कापूचिन कैटाकॉम्ब (Capuchin Catacombe) - एक अनोखा कब्रिस्तान जहाँ रखे हैं सदियों पुराने 8000 शव - कमजोर दिल वालो के लिए नहीं हैं यह जगह
स्नेक आइलैंड - ब्राज़ील - यहाँ चलती है जहरीलें गोल्डन पिट वाइपर सांपो कि हुकूमत

No comments:

Post a Comment